ग्राम सेवा सहकारी समिति रहनावा की साधारण सभा की बैठक आयोजित, सोसायटी में किया पौधरोपण
लक्ष्मणगढ़। ग्राम सेवा सहकारी समिति रहनावा की साधारण सभा की बैठक सोमवार को सोसायटी भवन में अध्यक्ष धर्मवीर जाखड़ की अध्यक्षता में हुई ।साधारण सभा में किसानों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाने पीछे के बकाया लोन की रिकवरी समय पर करवाने नये सदस्यों को सोसायटी से जोड़ने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई सोसायटी व्यवस्थापक सतीश कुमार खीचड़ ने सोसायटी का आय व्यय का ब्यौरा पेश किया साधारण सभा में उपाध्यक्ष प्रकाश जोसवाल सदस्य समदर जाखड़ वेदप्रकाश खीचड़ चेताराम जोसवाल विद्याधर भाखर रणवीर डोटासरा ओमप्रकाश कूड़ी ओमप्रकाश जाखड़ ताराचंद सेन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे ।अंत में सोसायटी में पौधारोपण किया
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीदसर में स्कूल बैग वितरण व सम्मान समारोह आयोजित
लक्ष्मणगढ़ 06 जुलाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीदसर में सोमवार को स्कूल बैग वितरण व सम्मान समारोह आयोजित हुआ। यह जानकारी देते हुए संस्था प्रधान डॉ राजकुमार ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में अनिश गढ़वाल ने विद्यालय के सभी विधार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए जाने पर विद्यालय परिवार की ओर से गढ़वाल का स्वागत किया गया। जबकि जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में पंचायत समिति के निवर्तमान प्रधान मदन सेवदा को सम्मानित किए जाने पर विद्यालय परिवार की ओर से सेवदा का अभिनंदन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रशासक प्रतिनिधि रामावतार,बैजाराम गढ़वाल,जवाहर सिहाग, भंवरलाल खिचड सहित ग्रामीण,स्टाफ, अभिभावक व विधार्थी मौजूद थे।