October 30, 2026

छोटी उम्र में सफलता बड़ी हासिल कर लहराया सफलता का परचम

0

छोटी उम्र में सफलता बड़ी हासिल कर लहराया सफलता का परचम

रहनावा के विशाल ने हासिल की विशेष उपलब्धि, इधर बी-टेक की डिग्री पूरी उधर यूएसए की कंपनी ने दिया जाॅब ऑफर

लक्षमनगढ 21जुलाई। प्रतिभा कभी किसी परिचय की मोहताज नहीं होती । कुछ इसी तरह की कहानी है लिखी है एक छोटे से गांव के होनहार बालक ने। जिसने छोटी सी उम्र में ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर सफलता का परचम लहराते हुए परिवार, समाज का नाम रोशन किया है।
जी हां हम बात कर रहे रहनावा निवासी सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक प्रकाश जाखड़ के सुपौत्र व नर्सिंग ओफिसर विरेन्द्र सिंह जाखड़ के होनहार प्रतिभाशाली विशाल जाखड़ की। जिसने मात्र 22 वर्ष की उम्र में ही विराट उपलब्धि हासिल करते हुए सफलता का परचम लहराते हुए इतिहास रच डाला। विशाल ने आईआईटी मद्रास से केमिकल इंजीनियरिंग में 2026में बी-टेक की तथा सोमवार को कालेज के आयोजित दीक्षांत समारोह में यूएसए की प्रतिष्ठित कंपनी ऐडोबे कंपनी ने 53लाख रूपए के पैकैज का ऑफर देते हुए जोइनिंग लेटर दिया। विशाल को मिली सफलता पर पारिवारिक सदस्यों व शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है जबकि विशाल ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों व गुरूजनों को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *