शिवराना का बास के तनिश शिवरान ने लहराया सफलता का परचम, आईआईटी कानपुर मे प्रवेश के लिए हुआ चयन
लक्षमनगढ। जेईई एडवांस के घोषित परिणाम में शिवराना का बास गांव के लाडले तनिश शिवरान ऑल इंडिया 11674वीं रैंक व ओबीसी वर्ग में 2893वीं रैंक हासिल कर परिवार समाज व गांव का नाम रोशन किया है। तनिश को आईआईटी कानपुर में प्रवेश हुआ तनिश ने 12वीं के साथ के साथ साथ पढाई करके प्रथम प्रयास में ही आईआईटी मे प्रवेश हासिल किया है। जानकारी के अनुसार शिवराना का बास गांव में एक दशक के बाद गाँव से दूसरा युवा आईआईटी बना है। इससे पूर्व 2016 में पंकज शिवरान ने आईआईटी पास किया था तनिश शिवरान ने जेईई-मेन्स में 98.88 प्रतिशत एवं जेईई एडवांस 2026 मे ऑल इंडिया11674 वीं रैंक एवं ओबीसी वर्ग में 2893 रैंक हासिल कर अपनी सफलता का श्रेय परिजनों व गुरुजनों को दिया है। तनिश के पिता सेवानिवृत्त सैनिक है तथा वर्तमान में राजस्थान पुलिस में पदस्थापित है।

नशा मुक्ति एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
लक्ष्मणगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर के तत्वावधान में मंगलवार को ऋषिकुल स्कूल, नशा मुक्ति एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अंशुल शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, विधिक अधिकारों तथा एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर अपने सपनों को साकार करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संस्था प्रधान डॉ रेखा शर्मा ने श्रीमती अंशुल शर्मा का स्वागत करते हुए उनके प्रेरणादायी उद्बोधन के लिए आभार व्यक्त किया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सकारात्मक जीवन दृष्टि के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
