July 16, 2026

ग्राम पंचायत लालासी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में रास्ता विवाद का समाधान, राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ प्रचलित रास्ता

0

लक्षमनगढ जुलाई। उपखंड अधिकारी लक्ष्मणगढ़ मोहर सिंह मीना ने बताया कि 6 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत मुख्यालय लालासी, तहसील में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के दौरान राजस्व संबंधी एक महत्वपूर्ण प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई।शिविर के दौरान ग्राम भूरियों का बास के खातेदार ओमप्रकाश पुत्र नाथू, महावीर पुत्र छोटू, रामेश्वर पुत्र छोटूराम, लालबहादुर पुत्र नाथू, श्रंगारी देवी पत्नी भगवानाराम, रामचन्द्र एवं श्रीचन्द पुत्र सुवाराम सहित अन्य ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर अवगत कराया कि राजस्व ग्राम भूरियों का बास के खसरा संख्या 22, 23 एवं 24 में प्रचलित रास्ता आज तक राजस्व रिकॉर्ड में अंकित नहीं होने के कारण उन्हें आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।ग्रामीणों द्वारा इस समस्या के समाधान हेतु शिविर में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिविर प्रभारी द्वारा भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त खूड़ी बड़ी एवं पटवारी हल्का लालासी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।निर्देशों की अनुपालना में संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया तथा खातेदारों को समझाइश कर आपसी सहमति से रास्ता प्रस्ताव तैयार किया गया। तैयार प्रस्ताव को शिविर प्रभारी द्वारा अनुमोदित किया गया, जिसके पश्चात प्रचलित रास्ते को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण की गई।इस कार्यवाही से ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली तथा लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया। खातेदारों ने ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के आयोजन की सराहना करते हुए जिला प्रशासन, राजस्व विभाग एवं उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

आदर्श शिक्षक के रुप मे नेमीचंद ढुकिया को किया सम्मानित

लक्ष्मणगढ़ । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोजासर छोटा में विद्यालय के पूर्व वरिष्ठ अध्यापक नेमीचंद ढूकिया की श्रेष्ठ सेवाओं के लिए विद्यालय परिवार व ग्रामीण जनों द्वारा सार्वजनिक अभिनन्दन किया गया। प्रधानाचार्य कौशल्या मीणा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य आतिथि पूर्व शिक्षा अधिकारी युसुफ अली पठान व विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत भोजासर बड़ा के पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी परमेश्वरलाल आलड़िया व पूर्व शिक्षा अधिकारी गणेशराम हापस रहे। इस अवसर पर विद्यालय टीम के उषा ढाका, राजेन्द्र सिंह, रामलाल सिंह, वीनू मीणा, मोमचंद ढाका, सुरेश शर्मा, बनवारीलाल थालोर द्वारा माल्यार्पण, शाफा, शॉल, श्री फल सहित उपहार भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर शिक्षक की धर्मपत्नी संतरा ढूकिया का भी शॉल ओढाकर सम्मान किया।संचालन प्रेमचंद कुमावत ने किया जबकि आभार व्यक्त बृज मोहन ढूकिया ने किया।परिवार के सदस्य जय प्रकाश ढूकिया ने विद्यालय को एक प्रिंटर भेंट करने की घोषणा के साथ विद्यालय परिवार व ग्रामीण जनों आभार जताया । कार्यक्रम के पश्चात गांव व विद्यालय परिवार की ओर से डीजे के साथ नेमीचन्द ढूकिया व उनकी धर्म-पत्नी संतरा देवी को जुलूस के साथ घर पहुंचाया गया। इस अवसर पर विद्याधर ढूकिया, रामरतन फगेड़िया, कानसिंह शेखावत, श्रवण चौधरी, चतराराम ढूकिया, दिलभर ढूकिया, रणजीत ढूकिया, दानसिंह, भंवरसिंह, देवेन्द्र ढूकिया, अभिषेक ढूकिया, संदीप ढूकिया, कमला ढूकिया, संदीप भूखर, सुमित्रा, विद्या,सरीता ढूकिया सहित शिक्षा जगत के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शॉल चढाकर शिक्षक का सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *